
डॉगी संग नाचता दूल्हा, छीनाझपटी करती दुल्हन... शादी सीजन के मजेदार वीडियो वायरल!
AajTak
शादियों का सीजन इन दिनों अपने चरम पर है, और सोशल मीडिया हर दिन शादी से जुड़े दिलचस्प वीडियो से भरा हुआ है. कुछ वीडियो शादी की अनोखी रस्मों को दिखाते हैं, तो कुछ दूल्हा-दुल्हन के मजेदार पलों को. कभी दहेज की परंपराओं को लेकर चर्चा होती है, तो कभी शादियों की भव्यता सुर्खियां बटोरती है.
शादियों का सीजन इन दिनों अपने चरम पर है, और सोशल मीडिया हर दिन शादी से जुड़े दिलचस्प वीडियो से भरा हुआ है. कुछ वीडियो शादी की अनोखी रस्मों को दिखाते हैं, तो कुछ दूल्हा-दुल्हन के मजेदार पलों को. कभी दहेज की परंपराओं को लेकर चर्चा होती है, तो कभी शादियों की भव्यता सुर्खियां बटोरती है.
आइये देखते हैं ऐसे ही कुछ वीडियो.
हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूध से अंगूठी निकालने की परंपरा के दौरान दूल्हा-दुल्हन के बीच जमकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों अपने-अपने पक्ष की जीत के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. रस्म के दौरान दुल्हन ने जोश में आकर दूल्हे को ऐसा धक्का मारा कि वह सीधा दूध के बर्तन में जा गिरा.
देखें वीडियो
वहीं शादी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जहां दूल्हे को अपनी शादी के दौरान अपने पालतू कुत्ते के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है. दूल्हे का अपने पेट डॉग के प्रति ऐसा प्यार देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है. पेट लवर्स इस शादी की रील पर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं. बारात में दूल्हे का परिवार भी उसे अपने पालतू के साथ नाचते देख काफी खुश नजर आ रहा है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











