
डॉक्टर ने पत्नी को गोलियों से भूना, फिर उसी के नाम पर हड़प लिए 35 करोड़
AajTak
आरोपी पति ने इंश्योरेंस कंपनियों से करीब 35 करोड़ रुपए जुटाए. इसी बीच हाल ही में उनकी इस हरकत का पर्दाफाश हुआ, जहां सामने आया कि उन्होंने पॉलिसी के पैसों के लिए ये सब किया था. वहीं पति ने अपनी पत्नी की मर्डर की नकली कहानी बना दी.
पेशे से डेंटिस्ट पति ने इंश्योरेंस कंपनी के सामने एक मनगढ़त कहानी बनाई, कहा- उसकी पत्नी ने गलती से खुद पर गोली चला ली. इसके बाद उसकी इस मनगढ़त कहानी को इंश्योंरेस कंपनी के साथ पुलिस ने भी सच मान लिया. जिसके बाद उसे पत्नी की पॉलिसी के $4.8million (करीब 35 करोड़ रुपए) का भुगतान भी हो गया. लेकिन अब करीब 5 साल बाद आरोपी डेंटिस्ट पति की करतूत का खुलासा हो गया है. आरोपी डेंटिस्ट पति पेंसिल्वेनिया (अमेरिका) का रहने वाला है. पुलिस की जांच में आया है कि पति ने ही पत्नी को मारा था.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









