
डेल्टा को रिप्लेस कर सकता है कोरोना का Omicron वैरिएंट, स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेताया
AajTak
कोरोना का नया वैरिएंट 11 राज्यों तक पहुंच गया है. हेल्थ मिनिस्ट्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने यह बयान दिया.
कोरोना संक्रमण का खतरा दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है. जिस रफ्तार से केस मिल रहे हैं, उससे चिंता भी बढ़ती जा रही हैं. कोविड-19 (Covid-19) का ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) भारत में अब तक 11 राज्यों में फैल चुका है, वहीं देश में 101 केस सामने आ चुके हैं. हेल्थ मिनिस्ट्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने यह जानकारी दी. Omicron के आंकड़ों में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हैं. जहां अबतक 32 केस मिले हैं. वहीं दिल्ली में अब 22 लोग कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से की गई प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी गई कि कोरोना का यह नया वैरिएंट, आने वाले दिनों में डेल्टा वैरिएंट को रिप्लेस कर सकता है. वहीं उपचार का तरीका डब्ल्यूएचओ के पैटर्न पर ही रहेगा. डरा रहे अन्य देशों के आंकड़े कोरोना के नए वैरिएंट को दुनिया के देशों ने घातक मानना शुरू कर दिया है. खासतौर से ब्रिटेन और अमेरिका में ओमिक्रॉन के नाम से भी लोग डरने लगे हैं. क्योकि ब्रिटेन में ओमिक्रॉन ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अमेरिका में भी हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. यहां तेजी से केस दोगुने हो रहे हैं. मसलन, जिस संक्रमण से ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश डर रहे हैं, तो भारत के लोगों को तो बेहद सावधानी रहने की जरूरत है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












