
डेब्यू फिल्म रही फ्लॉप, असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर किया काम, हिट के इंतजार में विक्की कौशल के भाई
AajTak
सनी ने 2011 में फिल्म माय फ्रेंड पिंटो में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर करियर शुरू किया था. फिल्म गुंडे में भी वो असिस्टेंट डायरेक्टर थे. इसके बाद उन्होंने सनशाइन म्यूजिक टूर एंड ट्रैवल्स से एक्टिंग डेब्यू किया था. ये फिल्म फ्लॉप रही.
एक्टर विक्की कौशल के भाई सनी कौशल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खुद को साबित करने की जद्दोजहद में लगे हैं. 10 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव सनी कौशल एक हिट के इंतजार में स्ट्रगल कर रहे हैं. म्यूजिक वीडियोज, वेब सीरीज, फिल्म में एक्टिंग वो सब कुछ ट्राय कर चुके हैं.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












