
डेनमार्क में भारत के डेलिगेशन के पहुंचने से बौखलाया पाकिस्तान... कार्यक्रम स्थल के बाहर कराई नारेबाजी
AajTak
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और आतंकवाद के खिलाफ भारत द्वारा अपनाए गए नए सामान्य को दुनिया के सामने रखने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों की यात्रा कर रहे हैं. इस सिलसिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद रवि शंकर प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचा.
पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव तेज कर दिया है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और आतंकवाद के खिलाफ भारत द्वारा अपनाए गए नए सामान्य को दुनिया के सामने रखने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों की यात्रा कर रहे हैं. इस सिलसिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद रवि शंकर प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहुंचा.
जैसे ही भारतीय प्रतिनिधिमंडल कोपेनहेगन में भारतीय समुदाय को संबोधित करने वाला था, कुछ पाकिस्तानी नागरिक कार्यक्रम स्थल के बाहर जमा होकर नारेबाजी करने लगे. हालांकि, भारतीय सांसदों और अधिकारियों ने इस विरोध को ‘ध्यान भटकाने की असफल कोशिश’ करार दिया.
रवि शंकर प्रसाद ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैं हैरान था कि पाकिस्तानियों को यहां नारेबाजी करने के लिए भेजा गया. हमारा कार्यक्रम बेहद सफल रहा. पाकिस्तान एक हताश देश है, जो हताशा में जीता है. इन लोगों को नजरअंदाज करना ही बेहतर है.'
प्रियंका चतुर्वेदी ने IMF लोन पर कसा तंज
शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी मंच से पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों पर चुटकी ली. उन्होंने कहा, 'हम जब यहां पहुंचे तो कुछ झंडे लहराते दिखे. मुझे लगा IMF से मिले कर्ज का ये इस्तेमाल हो रहा है. दो मिनट पहले ही मैंने बाहर जाकर देखा, तो बताया गया कि वे जा चुके हैं. और इधर हम भारतीय मातृभूमि के साथ मजबूती से खड़े हैं.'
भारतीय समुदाय बनाम पाकिस्तानी चेहरा: भारत के राजदूत

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










