
डेटिंग साइट्स पर हैं Lara Dutta की प्रोफाइल! पोस्ट कर एक्ट्रेस ने दी सफाई
AajTak
कुछ ही समय में लारा दत्ता के डेटिंग ऐप्स को लेकर मीम्स की भरमार हो गई. अपने इनबॉक्स व टैग्स से परेशान होकर आखिरकार लारा ने इस पर रिएक्ट किया है. लारा ने एक वीडियो बनाकर इसकी सफाई दी है कि वे किसी भी डेटिंग ऐप पर नहीं हैं.
पिछले दिनों ही बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता के डेटिंग ऐप में होने की खबर ने मीडिया की सुर्खियां बटोरी थीं. लारा के डेटिंग ऐप में मौजूदगी वाली बात ने सोशल मीडिया पर बैठे ट्रोल्स को एक और मौका दे दिया है.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












