
डेटिंग ऐप पर मुलाकात, दुवाजी से दो बार शादी... रोचक है न्यूयॉर्क मेयर ममदानी की लव स्टोरी
AajTak
न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव में जोहरान ममदानी की जीत के बाद उनकी पत्नी रमा दुवाजी की चर्चा तेज हो गई है. दोनों की प्रेम कहानी डेटिंग ऐप हिंज से शुरू हुई थी. रमा एक प्रसिद्ध इलस्ट्रेटर और एनिमेटर हैं, जिन्होंने कला के माध्यम से फिलिस्तीनियों की आवाज उठाई है.
न्यूयॉर्क सिटी मेयर का चुनाव जीतने वाले भारतीय मूल के जोहरान ममदानी हर तरफ छाए हुए हैं. उनके साथ उनकी पत्नी रमा दुवाजी के भी काफी चर्चे हैं, कपल की शानदार केमिस्ट्री की काफी बातें हो रही हैं. ममदानी की विक्ट्री स्पीच के बाद दुवाजी स्टेज पर उनके पास आईं और ममदानी ने बड़े ही प्यार से उनके गाल पर किस किया. जीत के पल में कपल जिस तरह साथ खड़ा था, लोगों के दिलों को छू गया. ममदानी और दुवाजी की प्रेम कहानी भी ऐसी ही दिल छू लेने वाली है जिसकी शुरुआत एक डेटिंग ऐप से हुई थी.
28 साल की मीडिया से दूरी बनाए रखने वाली रमा दुवाजी का जन्म ह्यूस्टन, टेक्सास में हुआ था. जब वो 9 साल की थीं, तभी दुबई चली गईं. उनके पैरेंट्स सीरियाई मूल के मुसलमान हैं जो दमिश्क से ताल्लुक रखते हैं. दुवाजी के पिता एक सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं और मां डॉक्टर हैं.
दुवाजी को बचपन से ही कला से लगाव था और उन्होंने अपना करियर भी इसी क्षेत्र में बनाया. वो एक इलस्ट्रेटर और एनिमेटर हैं.
दुवाजी ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई की शुरुआत वर्जीनिया कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ आर्ट्स, कतर से की. और फिर रिचमंड, वर्जीनिया स्थित VCU कैंपस में जाकर अपनी बैचलर्स की पढ़ाई पूरी की.
2019 में उन्होंने कम्युनिकेशन आर्ट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद वो अपने परिवार के साथ दुबई में रहीं और बेरूत, पेरिस सहित कई आर्टिस्ट रेजिडेंसी में हिस्सा लिया. 2021 में दुवाजी न्यूयॉर्क सिटी चली गईं और स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से 2024 में मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स में डिग्री ली.
पढ़ाई के बाद रमा दुवाजी न्यूयॉर्क में ही एक आर्टिस्ट के रूप में करियर बनाने की कोशिश में जुट गईं. इसी दौरान उनकी मुलाकात जोहरान ममदानी से डेटिंग ऐप हिंज (Hinge) पर हुई.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.











