
'डुप्लीकेट EPIC नंबर का मतलब फर्जी मतदान नहीं', विपक्ष के दावों पर बोला चुनाव आयोग
AajTak
चुनाव आयोग ने साफ किया कि EPIC नंबरों का दोहराव केंद्रीकृत प्रणाली को अपनाने से पहले तमाम राज्यों द्वारा एक ही अल्फान्यूमेरिक सीरीज के उपयोग के परिणामस्वरूप हो सकता है.
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने वोटर लिस्ट में हेराफेरी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि डुप्लिकेट इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड (EPIC) नंबर 'फर्जी या डुप्लिकेट मतदाता' की तरफ इशारा नहीं करते हैं. आयोग का यह स्पष्टीकरण सोशल मीडिया और विपक्षी नेताओं द्वारा विभिन्न राज्यों में मतदाताओं को दिए गए समान EPIC नंबरों के बारे में उठाई गई चिंताओं के बीच आया है.
रविवार को एक बयान में, चुनाव निकाय ने साफ किया कि EPIC नंबरों का दोहराव केंद्रीकृत प्रणाली को अपनाने से पहले तमाम राज्यों द्वारा एक ही अल्फान्यूमेरिक सीरीज के उपयोग के परिणामस्वरूप हो सकता है.
स्थाई नंबर पर हो रहा विचार
चुनाव आयोग जिस्टर्ड वोटर्स को EPIC नंबर का आवंटन सुनिश्चित करेगा. सूत्रों के मुताबिक, निर्वाचन आयोग स्थाई अकाउंट नंबर यानी PAN कार्ड और आधार कार्ड की तरह वोटर पहचान पत्र का भी स्थाई नंबर करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है.
चुनाव आयोग ने कहा, "चुनाव आयोग ने कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लिया है, जिनमें कई राज्यों के वोटर्स के समान EPIC नंबर होने का मुद्दा उठाया गया है. इस संबंध में, यह स्पष्ट किया जाता है कि कुछ मतदाताओं के EPIC नंबर समान हो सकते हैं, लेकिन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और मतदान केंद्र सहित अन्य डीटेल समान EPIC नंबर वाले मतदाताओं के लिए अलग-अलग हैं."
यह भी पढ़ें: यूपीए के दौर में क्या चुनाव आयोग के भीतर घुस गया था अमेरिकी डीप स्टेट?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











