
'डुप्लीकेट नहीं ओरिजिनल CM चाहिए...' राहुल और अखिलेश की मौजूदगी में तेजस्वी ने खुद को बताया मुख्यमंत्री का चेहरा
AajTak
आरा में वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर तेजस्वी यादव ने खुद को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया. राहुल गांधी और अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने नीतीश कुमार को नकलची बताया और जनता से पूछा कि उन्हें ओरिजिनल सीएम चाहिए या डुप्लीकेट.
बिहार की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला. आरा में वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने खुद को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर दिया. इस दौरान मंच पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे.
नीतीश कुमार पर सीधा हमलातेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नकलची करार दिया. उन्होंने कहा कि सरकार उनकी योजनाओं की नकल कर जनता के सामने पेश कर रही है. तेजस्वी बोले, “तेजस्वी आगे-आगे चल रहा है और सरकार पीछे-पीछे उसकी नकल कर रही है.”
ओरिजिनल बनाम डुप्लीकेट CM का सवाल अपने भाषण के दौरान तेजस्वी यादव ने जनता से सवाल पूछा, “आपको ओरिजिनल मुख्यमंत्री चाहिए या डुप्लीकेट?” उन्होंने साफ कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और वह ही बिहार के असली विकल्प के रूप में खड़े हैं.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जब राहुल गांधी से तेजस्वी को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने पर सवाल पूछा गया था, तब उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया था. लेकिन आज आरा की रैली में तेजस्वी ने उनके सामने ही ऐलान कर दिया कि महागठबंधन का ओरिजिनल सीएम चेहरा वही हैं.
बच्चा-बच्चा कह रहा है- 'वोट चोर, गद्दी छोड़' तेजस्वी यादव ने कहा, 'यह एक बहुत ही ऐतिहासिक यात्रा रही है, इसे लाखों लोगों का समर्थन मिला. बिहार के लोग जागरूक हैं और बिहारी अपने वोट की रक्षा करेंगे. आज अखिलेश यादव भी यात्रा में शामिल हुए. उनकी उपस्थिति ने हमें ताकत दी है. देश का बच्चा-बच्चा कह रहा है, 'वोट चोर, गद्दी छोड़' और यह संदेश पूरे देश में फैल गया है.
तेजस्वी ने कहा, भाजपा के लोग डरे हुए हैं, इसलिए वे तेजस्वी के विजन को लागू करना चाहते हैं, लेकिन अभी बहुत कुछ बाकी है जिसका खुलासा हम अधिसूचना आने के बाद करेंगे कि हम बिहार में क्या-क्या लागू करेंगे. बिहार में हर कोई कह रहा है कि हमें असली सीएम चाहिए, डुप्लीकेट सीएम नहीं.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











