
डीलमेकर इन चीफ! US-इंडिया डील का अमेरिकी सीनेट ने किया स्वागत, भारत को क्या फायदा होगा?
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सफल बातचीत के बाद भारत-अमेरिका व्यापार युद्ध थम गया है. अमेरिका ने इंडियन प्रोडक्ट्स पर टैरिफ 25% से घटाकर 18% करने का बड़ा ऐलान किया है, जिसे पीएम मोदी ने 'मेड इन इंडिया' के लिए एक बड़ी जीत बताया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा के बाद भारतीय सामानों पर आयात शुल्क (टैरिफ) को 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का ऐलान किया है. पीएम मोदी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए ट्रंप का आभार जताया और कहा कि इससे इंडियन प्रोडक्ट्स को अमेरिकी बाजार में बड़ी राहत मिलेगी.
ट्रंप ने बताया कि यह कटौती प्रधानमंत्री की गुजारिश पर की गई है, जो दोनों देशों की गहरी दोस्ती और सम्मान को दर्शाती है. इस समझौते के तहत भारत ने रूस से तेल की खरीद कम करने और अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए अमेरिका और वेनेजुएला की ओर रुख करने पर सहमति जताई है.
इसके साथ ही, लंबे वक्त से लंबित भारत-अमेरिका व्यापार सौदा (Trade Deal) अब अंतिम चरण में पहुंच गया है, जिससे कृषि जैसे पुराने विवादों के सुलझने की उम्मीद है. अमेरिकी सांसदों और अधिकारियों ने इस समझौते को रूस के खिलाफ ऊर्जा कूटनीति की जीत और चीन के प्रभाव को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है.
सीनेट ने किया स्वागत...
अमेरिकी सांसद और 'इंडिया कॉकस' के अध्यक्ष रो खन्ना ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वे महीनों से दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए काम कर रहे थे. उन्होंने इसे द्विपक्षीय संबंधों में जमी बर्फ पिघलने जैसा बताया.
वहीं, सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति ट्रंप को बधाई देते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इस समझौते से न सिर्फ 'बाय अमेरिकन' पॉलिसी को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रूस की एनर्जी सेक्टर से होने वाली कमाई पर भी चोट पहुंचेगी, जिससे यूक्रेन युद्ध को रोकने में मदद मिल सकती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











