
डिप्टी सीएम सिसोदिया का दावा- पांच सालों में केजरीवाल सरकार ने लगाए 1.31 करोड़ पौधे
AajTak
दिल्ली विधानसभा में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि पिछले पांच सालों में केजरीवाल सरकार ने 1.31 करोड़ पौधे लगाए हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है. सर्दी की शुरुआत में दिल्ली का प्रदूषण ज़ोर पकड़ लेता है. विपक्षी दल सत्ताधारी पार्टी पर आरोप लगाते हैं तो वहीं दिल्ली सरकार के निशाने पर केंद्र सरकार के साथ साथ पड़ोसी राज्य भी रहते हैं. इस बीच, दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को मानसून सत्र के अंतिम दिन उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को दूर करने और उससे निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाये गए 6 अहम कदमों का जिक्र किया है. इसके साथ ही डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि पिछले पांच सालों में केजरीवाल सरकार ने 1.31 करोड़ पौधे लगाए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











