
'डिजिटल पेमेंट पर न लगे कोई चार्ज', CTI ने वित्त मंत्री और RBI को लिखा पत्र
AajTak
ऑनलाइन पेमेंट पर शुल्क लगाने की तैयारियों को लेकर व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने आपत्ति जताई है. इसको लेकर वित्त मंत्री और आरबीआई को पत्र भी लिखा गया है. सीटीआई का मानना है कि डिजिटल पेमेंट पर किसी भी तरह का शुल्क नहीं लगना चाहिए क्योंकि अब शहरों से लेकर गांवों में भी लोग यूपीआई के जरिए पेमेंट करने लगे हैं.
डिजिटल पेमेंट पर शुल्क लगाने की तैयारियों पर व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने आपत्ति जताई है. सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि उन्होंने इसको लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई को पत्र लिखा है.
CTI के मुताबिक, भारत सबसे अधिक डिजिटल पेमेंट करने वाले देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है. बड़े शोरूम से लेकर सब्जी के ठेले पर भी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए उपभोक्ता पेमेंट करने लगे हैं. इस पर कोई चार्ज भी नहीं देना पड़ता है. मगर, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अब पेमेंट पर चार्ज लगाने की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है. इस संबंध में पब्लिक से राय भी मांगी है. कोई भी नागरिक अपना विचार 3 अक्टूबर 2022 तक फॉर्म में भरकर या RBI की ऑफिशियल मेल एड्रेस पर भेज सकता है.
सीटीआई का मानना है कि डिजिटल पेमेंट पर किसी भी तरह का शुल्क नहीं लगना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर-शोर से 'डिजिटल इंडिया' कैंपेन के तहत ऑनलाइन पेमेंट मोड को अपनाने का कैंपेन चलाया. यह सुरक्षित होने के साथ आसान भी है. पीएम मोदी ने खुद 'BHIM' ऐप लॉन्च किया. कई कंपनी गूगल पे, पेटीएम, फोन पे ने यूपीआई सर्विस शुरू की. धीरे-धीरे इसका चलन बढ़ा है. अब किसी को बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं. कैश के लिए एटीएम की लाइन में नहीं लगना पड़ता है. खरीददारी के अधिकतर केस में यूपीआई के जरिए भुगतान हो जाता है.
गांवों में भी बढ़ा यूपीआई पेमेंट
CTI चेयरमैन ने कहा कि अब शहरों से लेकर गांवों में भी लोग यूपीआई के जरिए पेमेंट करने लगे हैं. किसी को जेब में पैसा लेकर जाने की जरूरत नहीं है. ऐसे वक्त में यदि इस पर शुल्क लगेगा, तो ये डिजिटल पेमेंट मोड पर कुठाराघात होगा. लोगों को परेशानी होगी. फिर से बैंकों और एटीएम की लाइन में लगना पड़ेगा. बाजारों में जेब कटने की घटनाएं बढ़ेंगी.
ट्रांजेक्शन पर चार्ज से होगा नुकसान

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






