
डिजिटल अरेस्ट, फर्जी वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी करने वाला गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छापेमारी कर छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी डिजिटल अरेस्ट, फर्जी वर्क फ्रॉम होम और मनी लॉन्ड्रिंग स्कैम जैसे मामलों में लिप्त थे. पुलिस ने इनके पास से कई मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, चेक बुक और फर्जी एप्स बरामद किए हैं.
दिल्ली पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए गए स्पेशल ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की है. इस अभियान के तहत पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो देशभर में ऑनलाइन ठगी और डिजिटल फ्रॉड के मामलों में शामिल थे.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान उन साइबर नेटवर्क्स को ध्वस्त करने के लिए चलाया गया, जो लोगों को डिजिटल जाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी करते थे. पुलिस ने रणहोला एक्सटेंशन से गुलफाम अंसारी (25) को गिरफ्तार किया है.
ब्लैकमेल करने का आरोप
आरोपी ने एक महिला के निजी वीडियो लीक कर ब्लैकमेल किया और तीन लाख रुपये की मांग की. उसने फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर महिला के रिश्तेदारों और दोस्तों को वीडियो भेजे. पुलिस ने उसके पास से सात मोबाइल फोन, तीन एटीएम कार्ड, दो चेकबुक और दो सिम कार्ड बरामद किए.
वहीं फरीदाबाद (बल्लभगढ़) से दो आरोपियों शिवा (19) और पुनीत उर्फ साहिल (22) को गिरफ्तार किया गया. दोनों ने खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताकर एक महिला को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धमकाया और 11.75 लाख की ठगी की.
जयपुर से भी हुई गिरफ्तारी

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









