
'डार्क वेब का इस्तेमाल, एनक्रिप्टेड कंटेंट और ISIS का मॉड्यूल...,' 150 स्कूलों में थ्रेट ईमेल भेजने के केस में अब क्या हुए खुलासे?
AajTak
दिल्ली-NCR के 150 से ज्यादा स्कूलों में बुधवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच एक ई-मेल आया, जिसमें लिखा था कि इन स्कूलों में भारी मात्रा में विस्फोटक मौजूद है और ये सारे स्कूल बम धमाकों में जलकर राख हो जाएंगे. अजीब बात ये है कि ये धमकी ई-मेल के जरिए सुबह-सुबह कुछ खुलने से ठीक पहले भेजी गई.
लोकसभा चुनाव के बीच देश की राजधानी दिल्ली के 150 से ज्यादा स्कूलों को बम धमाकों से उड़ाने की धमकी किसने दी? यह सवाल 24 घंटे बाद भी हवा में तैर रहा है. पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां भले ही इसे फर्जी धमकी बता रही हैं, लेकिन बड़े सवालों के जवाब अब तक नहीं मिल सके हैं. हालांकि, एजेंसियों ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं. जांच एजेंसियों का कहना है कि ईमेल के जरिए धमकी भेजने के लिए डार्क वेब का इस्तेमाल किया गया है. एनक्रिप्टेड कंटेंट और ISIS का मॉड्यूल भी निकलकर आ रहा है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और आतंकी एंगल से भी जांच की जा रही है.
दरअसल, बुधवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच दिल्ली-NCR के 150 से ज्यादा स्कूलों में एक ई-मेल आया, जिसमें लिखा था कि इन स्कूलों में भारी मात्रा में विस्फोटक मौजूद है और ये सारे स्कूल बम धमाकों में जलकर राख हो जाएंगे. अजीब बात ये है कि ये धमकी ई-मेल के जरिए सुबह-सुबह कुछ खुलने से ठीक पहले भेजी गई. कुछ स्कूलों में तो बच्चे पहुंचना शुरू हो गए थे. इन 150 से ज्यादा स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या भी लाखों में है. धमकी के बाद इन स्कूलों को सील कर दिया गया और लाखों माता-पिता चिंता में आ गए. कई जगहों पर तनाव की भी स्थिति बनी रही.
अफवाह साबित हुई स्कूलों में भेजी धमकी
24 घंटे बाद ही यह साफ नहीं हो सका है कि आखिर वो लोग कौन हैं, जो मासूम बच्चों पर हमले की धमकी दे रहे हैं? इस डर और घबराहट को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी किया और बताया कि ये धमकी सिर्फ एक अफवाह थी और किसी भी छात्र और उनके परिवारों को घबराने की जरूरत नहीं है और यही बात दिल्ली पुलिस ने भी कही है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि आज स्पेशल सेल, बम स्क्वॉड, फायर ब्रिगेड और दूसरी विशेष टीमों ने इन सभी स्कूलों में कई घंटों तक जांच की. लेकिन किसी भी स्कूल में ऐसा कुछ संदिग्ध नहीं मिला, जिससे ये कहा जा सके कि इस धमकी में एक प्रतिश्त भी सच्चाई थी. पुलिस का कहना है कि लगभग सभी स्कूलों को एक जैसे ही ई-मेल भेजे गए और इन सभी स्कूलों की जांच के बाद ये धमकी एक अफवाह साबित हुई.
यह भी पढ़ें: दिल्ली स्कूल बम थ्रेट: इस्लामिक स्टेट जैसी भाषा... बदमाशों ने क्यों किया रूसी मेल सर्विस का इस्तेमाल?
रूस में मिली ईमेल आईडी के डोमेन की जानकारी

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




