
डांस करते हुए महिला ने बताई पति के मर्डर की कहानी, वीडियो वायरल
AajTak
महिला के पति की हत्या कर दी गई थी. उन्होंने यही कहानी एक वीडियो में शेयर की. उनका वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने महिला के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं. महिला के इंस्टा पर 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनकी दूसरी शादी हो चुकी है.
एक महिला का वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह डांस करते हुए अपने पति के मर्डर की कहानी बता रही हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वह लोगों के निशाने पर आ गई है.
जेसिका आयर्स (Jessica Ayers) के पति की 2014 में पहले बेटे के जन्म के तीन दिन बाद हत्या कर दी गई. वायरल वीडियो में वह अपने पति डॉन हॉग की मर्डर की कहानी बता रही हैं. बैकग्राउंड में मेघन ट्रेनर (Meghan Trainor) का सॉन्ग मेड यू लुक (Made You Look) चल रहा है.
पति की हत्या की कहानी बताते हुए वह जिस अंदाज में डांस कर रही हैं, यही उनके ट्रोल होने को सोशल मीडिया पर कारण बन गया. जेसिका टिकटॉक पर 'The Singing Widow' नाम से पॉपुलर हैं.
वीडियो में जेसिका आयर्स (Jessica Ayers) डांस कर रही हैं. वीडियो के टेक्स्ट में लिखा है, 'आठ साल पहले एक आदमी ने मेरे पति को गोली मार दी. तब मेरे बच्चे को जन्म लिए 3 दिन हुआ था. ग्यारह महीने बाद, मेरे पति का हत्यारा दोषी सिद्ध हुआ.
जब उस हत्यारे को सजा दी गई तो मैंने अपनी बात कही. मैंने हत्यारे को हमारी प्रेम कहानी सुनाई. मैंने उससे यह भी कहा कि अगर कभी उसे अपने ऊपर तरस आए तो मेरा चेहरा जरूर याद कर लें. यह मेरे जीवन के सबसे गौरवपूर्ण पलों में से एक है.'
'लाइक के लिए लोग क्या-क्या करने लगे हैं' इस वीडियो को ट्विटर पर ही 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं, कई यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर जेसिका की जमकर आलोचना की. एक यूजर ने लिखा, 'मुझे आज तक यह बात समझ नहीं आई कि लोग टिकटॉक पर इस तरह के गंभीर मुद्दे पर बात करते हुए डांस क्यों करते हैं? अगर कोई मेरी मौत पर इस तरह नाच रहा होता तो मैं तो उस शख्स को भूत बनकर डराती.'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











