
डांसर संग पार्टी में झूमी बुजुर्ग महिला, तभी आया हार्ट अटैक, और फिर...
AajTak
रिटायरमेंट होम के अंदर डांसर्स को बुलाया गया. इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला को डांस करते हुए 'हार्ट अटैक' आ गया. इसके बाद पार्टी का आयोजन करने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर लोगों के निशाने पर आ गईं. इस इंफ्लुएंसर ने अपने बचाव में कहा कि उसने इस पार्टी को लेकर संबंधित अधिकारियों की मंजूरी ली थी. मामला कोलंबिया का है.
बुजुर्गों के रिटायरमेंट होम में स्ट्रिपर पार्टी का आयोजन हुआ. इसी दौरान डांसर्स के साथ झूम रही महिला को हार्ट अटैक आ गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जहां दिख रहा है कि महिला जमीन पर गिरी पड़ी है और उनके आसपास कई लोग मौजूद हैं.
दरअसल, स्ट्रिपर डांसर्स का एक समूह रिटायरमेंट होम में पहुंचा था. जहां ये डांसर्स पार्टी करने में मशगूल थे. यह पार्टी अल प्राडो, कार्टाजेना (कोलंबिया) में मौजूद 'उना माना एमिगा फाउंडेशन' में आयोजित की गई.
रिटायरमेंट होम में हुई इस पार्टी की सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आलोचना की. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला को कथित तौर पर 'हार्ट अटैक' आ गया. इस पार्टी का आयोजन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नादिया कार्टाजेना (Nadia Cartagena) ने किया, उन्होंने इस वीडियो क्लिप को इंस्टाग्राम पर शेयर किया.
नादिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'आज मैंने बुजुर्ग लोगों के लिए पार्टी का आयोजन किया, यहां मुझे अपनी जिंदगी के सबसे डरावने पल का सामना करना पड़ा, मैं माफी चाहती हूं. मैं उन लोगों को मनोरंजन करना चाहती थी, लेकिन मुझे नहीं मालूम था कि ऐसी स्थिति आ जाएगी. मैं चाहती हूं कि इस स्थिति पर लोग अपनी राय दें.'
नादिया के इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फॉलोअर्स ने उनकी कड़ी आलोचना की. फॉलोअर्स ने कहा कि जो थीम रखी गई थी, वह बुजुर्गों के लिहाज से 'कुछ ज्यादा' ही अलग थी.
एक यूजर ने लिखा कि नादिया आपने 'अति' कर दी. दूसरे यूजर ने कमेंट किया और लिखा-नादिया यह पार्टी ठीक नहीं थी, रिजल्ट तो आपने देख ही लिया, यह शर्मनाक और दुखद है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












