
डरावना है बांग्लादेश की ट्रेन का नजारा, जान हथेली पर लिए 'लटके' हैं लोग, देखिए Video
AajTak
बांग्लादेश की ट्रेनों में खचाखच भीड़ का नजारा आम है.लोग सीट पाने के लिए संघर्ष करते हैं, तो कई लोग ट्रेन में सवार होने के लिए अलग-अलग जुगाड़ अपनाते हैं. पर यहां की एक खास बात यह है कि ट्रेन के अंदर जगह न मिलने पर लोग छत पर भी बैठने से नहीं चूकते.
बांग्लादेश की ट्रेनों में भीड़भाड़ के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, जहां लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं. ट्रेन की छत पर बैठकर यात्रा करना वहां आम बात है, जो कहीं और कम ही देखने को मिलता है.
ट्रेन की भीड़ का संघर्ष बांग्लादेश की ट्रेनों में खचाखच भीड़ का नजारा आम है.लोग सीट पाने के लिए संघर्ष करते हैं, तो कई लोग ट्रेन में सवार होने के लिए अलग-अलग जुगाड़ अपनाते हैं. पर यहां की एक खास बात यह है कि ट्रेन के अंदर जगह न मिलने पर लोग छत पर भी बैठने से नहीं चूकते.
इंडियन यूट्यूबर ने दिखाया सफर बांग्लादेश की ट्रेन यात्रा कैसी होती है, इसका नजारा एक भारतीय यूट्यूबर ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया. उन्होंने वहां की कई ट्रेनों में सफर करते हुए वीडियो बनाए, जिनमें से एक वीडियो में उन्हें ट्रेन के इंजन के पास बैठकर यात्रा करते हुए देखा गया. यह नजारा जितना रोमांचक लगता है, उतना ही खतरनाक भी है.
इस वीडियो में एक शख्स ट्रेन के इंजन की छत पर चढ़कर यात्रा करते हुए दिखाई देता है. वह वीडियो के दौरान बताता है, 'भाई! इस समय मैं बांग्लादेश के ट्रेन के इंजन की छत पर यात्रा कर रहा हूं.' फिर वह लोगों को चेतावनी देते हुए कहता है, 'आप ऐसी कोशिश मत करना, मैं बहुत रिस्क लेकर ये वीडियो बना रहा हूं.' करीब 21 सेकंड की यह क्लिप यहीं समाप्त हो जाती है.
देखें वीडियो

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











