
डराने लगा कोरोना! दिल्ली में नए मामलों के आंकड़े साढ़े पांच हजार के पार, रिकवरी रेट में भी गिरावट
AajTak
राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर बढ़कर 6.1 फीसदी हो गई है और यह 1 दिसंबर के बाद से सबसे ज्यादा है. दिल्ली में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 11,133 हो गया है. एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 19,455 हो गई है.
राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं. राजधानी में रोजाना कोरोना के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं. सूबे में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5,506 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 20 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई है. 24 नवंबर 2020 के बाद से नए मामलों की यह संख्या सबसे ज्यादा है. राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 6.1 फीसदी हो गई है. यह 1 दिसंबर के बाद से सबसे ज्यादा है. 1 दिसंबर को कोरोना संक्रमण दर 6.85 फीसदी थी. सूबे में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 11,133 हो गया है. वहीं राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 19,455 हो गई है. 9 दिसंबर 2020 के बाद से यह सबसे बड़ी संख्या है. 9 दिसंबर को सक्रिय मरीजों की संख्या 20,546 थी.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












