
ठेके पर दारू के फायदे गिना फेमस हुई दिल्ली की आंटी, वायरल होने पर दिया रिएक्शन
AajTak
लॉकडाउन के ऐलान के बाद शराब खरीदने पहुंची एक बुजुर्ग महिला चर्चा का विषय बन गई. उनकी चटपटी बातों ने तो लोगों का दिल जीत लिया था. एक बार फिर से इसी बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है.
कोरोना से बिगड़ते हालात के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में अगले सोमवार तक लॉकडाउन लगा दिया. इसके बाद तमाम लोग ठेकों और शराब की दुकानों पर लंबी भीड़ और लाइन लगा कर खड़े हो गए. आलम ये हो गया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खुद पुलिस को लगना पड़ा. इस बीच शराब खरीदने पहुंची एक बुजुर्ग महिला चर्चा का विषय बन गई. उन्होंने शराब को लेकर जो बातें कही वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जानकारी में सामने आया कि बुजुर्ग महिला का नाम डॉली है, वह 58 वर्षीय हैं और दिल्ली के गीतापुरम की रहने वाली हैं. वहीं, अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उस वीडियो में एक व्यक्ति बुजुर्ग महिला से सवाल पूछता है कि बोतल कितने की थी तो वह बताती हैं कि मैंने बोतल 370 रुपये की ली थी. इस पर फिर से व्यक्ति पूछता है-'कौन सी थी आरसी की?' बुजुर्ग महिला जबाव देती हैं कि हां, आरसी की. वह फिर पूछता है कि कितने साल पहले? वह बताती हैं कि अरे! अब ली है, कल...दो पव्वे और एक बोतल.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












