
ठाणे में दोस्त ने ही दरांती से काट कर किया 50 साल के शख्स का कत्ल, पुलिस को आरोपी की तलाश
AajTak
भायंदर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र कांबले ने बताया कि मृतक कुछ दिन पहले ही 36 वर्षीय आरोपी के साथ रहने आया था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या आरोपी के घर में ही हुई, जहां उसने पीड़ित पर दरांती से हमला किया.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार तड़के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने 50 वर्षीय दोस्त की दरांती से वार करके बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना ठाणे के भायंदर इलाके के मुर्दे गांव की है.
ठाणे पुलिस के मुताबिक, हत्या का कारण फिलहाल साफ नहीं हो पाया है. भायंदर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र कांबले ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक कुछ दिन पहले ही 36 वर्षीय आरोपी के साथ रहने आया था. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या आरोपी के घर में ही हुई, जहां उसने पीड़ित पर दरांती से हमला किया.
हत्या के वक्त शोर सुनकर कुछ पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो देखा कि व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा है. इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, आरोपी हथियार लहराता हुआ घटनास्थल से फरार हो गया.
सीनियर इंस्पेक्टर राजेंद्र कांबले ने बताया कि फिलहाल हमें घटना के पीछे की सही वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश, मानसिक समस्या या आर्थिक कारण जुड़ा हुआ है.
ठाणे पुलिस फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और गांव के निवासियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि फरार आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











