
ठगी के लिए खरीदे 45 हजार SIM, स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने पर गिरफ्तार
AajTak
देहरादून (Dehradun) में पुलिस ने ऐसे गिरोह के मास्टरमाइंट को पकड़ा है, जिसने ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी कर ली. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने फर्जी कंपनी और वेबसाइट बनाकर 45 हजार एमटूएम सिम खरीदे थे, जिनमें 3 हजार सिम बरामद हो चुके हैं. एसटीएफ का कहना है कि देशभर में करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला हो सकता है.
Uttarakhand News: देहरादून (Dehradun) में एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम (cyber crime) ने 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने शातिर आरोपी को दिल्ली से अरेस्ट किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने ठगी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए मशीन टू मशीन सिम का इस्तेमाल किया था. गिरोह ने अन्य राज्य में बैठकर लाखों की ऑनलाइन धोखाधड़ी की.
एसटीएफ (STF) की टीम ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू की थी. यह पूरा मामला करोड़ों की धोखाधड़ी का बताया जा रहा है. गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी है.
देहरादून एसटीएफ एसएसपी ने बताया कि m2m सिम के जरिए गिरोह के मास्टरमाइंड मुदस्सिर मिर्जा ने पूरी घटना को अंजाम दिया. आरोपी ने कॉरपोरेट आईडी के नाम पर हजारों की संख्या में एमटूएम सिम कार्ड इश्यू करवाए. ऐसा करने के लिए अलग-अलग राज्यों में ऑफिस किराए पर लिए गए और कॉरपोरेट आईडी पर अलग-अलग समय पर 45 हजार सिम कार्ड खरीदे.
यह भी पढ़ें: 6.24 करोड़ की ठगी, देशभर में दर्ज 2026 केस... गुरुग्राम में पकड़े गए 2 शातिर साइबर ठग
एसटीएफ ने कहा है कि मशीन टू मशीन सिम के जरिए देशभर में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला हो सकता है. पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है. वहीं एसटीएफ ने गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






