
ठंड बहुत प्रचंड है! शीतलहर की चपेट में दिल्ली-NCR से लेकर बिहार तक
AajTak
उत्तर भारत में इन दिनों भीषण ठंड ने कोहराम मचा रखा है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.
उत्तर भारत इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में तापमान लगातार गिर रहा है. तेज ठंडी हवाओं और शीतलहर के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. लोगों को सुबह और रात के समय काफी सर्दी का सामना करना पड़ रहा है. रैन बसेरों में भी बड़ी संख्या में लोग गुजारा कर रहे हैं.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 5 से 7 दिनों तक उत्तर पश्चिम, मध्य और उत्तर पूर्वी भारत में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा. इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी असर पड़ सकता है.
विभाग ने हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अगले 2-3 दिनों तक शीतलहर की संभावना जताई है. इन इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया है.
बीते 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 8 से 10 जनवरी के बीच सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जो विजिबिलिटी कम कर सकता है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा सकता है. 11 से 14 जनवरी के दौरान भी घना कोहरा बना रहेगा.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश और बिहार में अचानक इतनी क्यों बढ़ रही है ठंड? जानिए वजह
इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में कोल्ड डे यानी शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है. दिन के समय भी ठंडक कम नहीं हो रही है, जिससे लोग घरों में रहने को मजबूर हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






