
ट्विटर, FB से बैन होने के बाद ट्रंप ने लॉन्च की अपनी वेबसाइट, सोशल मीडिया बनाने का भी दावा
AajTak
रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों द्वारा चुनाव में हार के बाद कैपिटल हिल पर हिंसा की गई थी. इस हिंसा को लेकर ट्रंप पर समर्थकों को भड़काने का आरोप लगा था. इसके बाद सोशल मीडिया कंपनियों ने उनके अकाउंट को बैन करने का फैसला किया था.
ट्विटर और फेसबुक पर बैन किए जाने के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों से जुड़े रहने के लिए खुद की वेबसाइट लॉन्च कर दी है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद कैपिटल हिल पर हुई हिंसा को लेकर अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक और ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को बैन कर दिया था. रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों द्वारा चुनाव में हार के बाद कैपिटल हिल पर हिंसा की गई थी. इस हिंसा को लेकर ट्रंप पर समर्थकों को भड़काने का आरोप लगा था. इसके बाद सोशल मीडिया कंपनियों ने उनके अकाउंट को बैन करने का फैसला किया था. रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों के संपर्क में रहने और कार्यालय में अपने काम की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.45office.com शुरू की है. 45office.com वेबसाइट के होम पेज पर ट्रंप के कई चित्र उनकी पत्नी मेलानिया, सैन्य और विश्व के नेताओं के साथ प्रदर्शित किए गए हैं, ये तस्वीर उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों की है. वेबसाइट के होम पेज पर "डोनाल्ड जे लिखा गया है. इसके साथ ही संदेश दिया गया है ट्रंप का कार्यालय ट्रंप प्रशासन की शानदार विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके साथ ही अमेरिका फर्स्ट एजेंडा को भी प्रमुखता से जगह दी गई है."More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












