
ट्रॉफी चुराकर आवाम को बहलाने की फिराक में पाकिस्तान, नकवी की चाल पर उठे सवाल
AajTak
Asia Cup 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर लगातार 9वीं बार खिताब जीता. लेकिन हार से तिलमिलाए एसीसी अध्यक्ष और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी भारतीय खिलाड़ियों को न सौंपते हुए खुद ही लेकर मैदान से बाहर निकल गए. भारतीय खिलाड़ियों ने साफ कह दिया था कि वे नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे, जिसके बाद ये विवाद खड़ा हुआ.
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 3 बार धूल चटाई और 9वीं बार खिताब भी अपने नाम किया. लेकिन बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान नहीं सुधरा. मैदान पर मुकाबले में मिली हार हो या आईसीसी से मिली फटकार... पाकिस्तान तमाम बेइज्जती कराने के बाद भी ड्रामे करता रहा. अंत में जब टीम ने फाइनल में भी पटखनी खाई तो एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर ही मैदान से भाग गए. वो ट्रॉफी जिसपर सिर्फ भारत का हक था, जिसे भारत ने लगातार 7 जीत के बाद हासिल किया था और पाकिस्तान को 3 बार रौंदकर कमाया था. उसे पाकिस्तानी नकवी मैदान से लेकर भाग गए.
दरअसल, हुआ ये कि फाइनल में 5 विकेट से जीतने के बाद भारतीय प्लेयर्स ने साफ कह दिया कि वो ट्रॉफी नकवी के हाथों नहीं लेंगे. पोडियम पर नकवी ट्रॉफी के साथ खड़े रहे. लेकिन भारतीय प्लेयर्स अपने फैसले पर अडिग रहे. जबकि मोहसिन नकवी अपनी ज़िद पर अड़े थे और उनका कहना था कि भारत के खिलाड़ियों को ये ट्रॉफी उन्हीं से लेनी होगी. भारी संख्या में स्टेडियम में मौजूद फैंस लगातार चैम्पियन को चीयर करते रहे. अब नकवी के पास जब कोई रास्ता नहीं बचा तो वह ट्रॉफी लेकर ही मैदान से भाग खड़े हुए.
पाकिस्तान ने चुरी ली भारत की जीती हुई ट्रॉफी
शायद ये पहली बार हुआ होगा जब किसी जीती हुई टीम की ट्रॉफी भी हारी हुई टीम ने चुरा ली हो. ये चोरी किसी और ने नहीं बल्कि पाकिस्तान ने की. इस चोरी के पीछे नकवी का ईगो था, जो इस टूर्नामेंट की शुरुआत से ही बार-बार भारतीय प्लेयर्स तोड़ रहे थे.मंच पर मोहसिन नकवी के अलावा एसीसी के कई अधिकारी थे. नकवी अगर चाहते तो वह ट्रॉफी उन्हें भी दे सकते थे. लेकिन मोहसिन नकवी ने ऐसा होने नहीं दिया.
यह भी पढ़ें: 'इंडिया हमारा बाप है...', हार के बाद रऊफ-सलमान पर भड़के पाकिस्तानी फैंस, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











