
ट्रैफिक में फंसी गर्भवती महिला, बेबस पति बोला – ‘अब ये शहर रहने लायक नहीं बचा!
AajTak
बेंगलुरु के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाने में उसे महज 7 किलोमीटर की दूरी तय करने में डेढ़ घंटे लग गए. रेडिट पर वायरल हुई इस पोस्ट में उसने इस अनुभव को 'डरावना' बताया.
बेंगलुरु के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाने में उसे महज 7 किलोमीटर की दूरी तय करने में डेढ़ घंटे लग गए. रेडिट पर वायरल हुई इस पोस्ट में उसने इस अनुभव को 'डरावना' बताया
बेंगलुरु की सड़कों पर जाम का ऐसा आलम कि अब लोगों की जान सांसत में आ गई है. शहर के एक शख्स ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर साझा की. उन्होंने एक पोस्ट में बताया कि आठ महीने की गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जाने में उसे सिर्फ 7 किलोमीटर की दूरी तय करने में डेढ़ घंटा लग गया.
उसने इस स्थिति को डरावना और असहनीय बताया और पूछा क्या अब यह शहर वाकई रहने लायक भी बचा है? ‘अगर यही वक्त लेबर पेन का होता तो?’ शख्स की भावनाओं ने लोगों को हिला दिया.
रेडिट पर पोस्ट करते हुए व्यक्ति ने बताया कि वह HAL रोड के पास वरथुर इलाके में घंटों तक ट्रैफिक में फंसा रहा. गाड़ियां बस रेंग रही थीं, हॉर्न की आवाज़ें गूंज रही थीं, और घड़ी की सुइयां तेजी से बढ़ती जा रही थीं.
उसने लिखा कि अगर यह सच में इमरजेंसी होती तो क्या होता? अगर मेरी पत्नी को इसी वक्त लेबर पेन होता तो? यह सोचकर ही सांस रुकने लगती है. आप बस एक कार में फंसे रहते हैं, बाहर निकल नहीं सकते, कुछ कर नहीं सकते. बस देख सकते हैं कि वक्त कैसे आपके हाथ से फिसलता जा रहा है.
उसने आगे लिखा कि बेंगलुरु की इंफ्रास्ट्रक्चर अब पूरी तरह से चरमरा चुकी है. अगर प्रशासन ने तुरंत कदम नहीं उठाए तो, यह शहर अपने ही बोझ तले दम तोड़ देगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









