
ट्रेन से जिस दुधमुंहे बच्चे का अपहरण हुआ, वो 2 दिन बाद उसी कोच में सुरक्षित मिला; 48 घंटे की थ्योरी में उलझी पुलिस
AajTak
MP News: मालवा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच S-2 की सीट नंबर 13 और 14 पर उमेश अहिरवार का रिजर्वेशन था. उमेश ऊपर की बर्थ पर सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी सुखवती अपने दो महीने के बच्चे के साथ बीच की बर्थ पर सो रही थी. ट्रेन जब डबरा स्टेशन के पास पहुंची तो अचानक उमेश की नींद टूट गई. उमेश ने जब बीच वाली बर्थ पर झांक कर अपने बच्चे और पत्नी को देखा, तो उमेश के पसीने छूट गए.
जम्मू से उत्तर प्रदेश के झांसी जा रहे एक दंपती अपने 2 महीने के बच्चे के साथ सुकून से ट्रेन में सफर कर रहा था. मालवा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में पति ऊपर की बर्थ पर सो रहा था, जबकि पत्नी मासूम के साथ बीच की बर्थ पर सो रही थी. ग्वालियर के नजदीक डबरा के पास जब पति की आंख खुली तो उसने देखा कि उसकी पत्नी तो बर्थ पर सोई हुई है, लेकिन बच्चा गायब है. काफी तलाश के बावजूद बच्चा नहीं मिला तो ग्वालियर जीआरपी में अपहरण की एफआईआर दर्ज कर ली गई. इस मामले में हैरानी तो तब बढ़ गई, जब गायब हुआ बच्चा 2 दिन बाद उसी ट्रेन में सुरक्षित मिल गया. चौंकाने वाली बात यह थी कि इस बार बच्चा बीच की बर्थ पर नहीं, बल्कि ऊपर की बर्थ पर सोता हुआ मिला.
उलझन पैदा कर देने वाला यह घटनाक्रम 6 अप्रैल की रात का है, जब जम्मू से मालवा एक्सप्रेस में सवार होकर उमेश अहिरवार अपनी पत्नी और दो महीने के बच्चे के साथ झांसी जा रहे थे. छतरपुर के रहने वाले उमेश अहिरवार अपनी पत्नी सुखवती और 2 महीने के बच्चे के साथ वैष्णो देवी माता के दर्शन करने के लिए गए थे. 6 अप्रैल को वे मालवा एक्सप्रेस से वापस लौट रहे थे.
तब ट्रेन में नहीं मिला बच्चा
मालवा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच S-2 की सीट नंबर 13 और 14 पर उमेश अहिरवार का रिजर्वेशन था. उमेश ऊपर की बर्थ पर सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी सुखवती अपने दो महीने के बच्चे के साथ बीच की बर्थ पर सो रही थी. ट्रेन जब डबरा स्टेशन के पास पहुंची तो अचानक उमेश की नींद टूट गई. उमेश ने जब बीच वाली बर्थ पर झांक कर अपने बच्चे और पत्नी को देखा, तो उमेश के पसीने छूट गए. पत्नी तो गहरी नींद में सोई हुई थी, लेकिन बच्चा गायब था. बच्चे को गायब देखकर उमेश ने तुरंत अपनी पत्नी को जगाया और बच्चे को ढूंढना शुरू कर दिया. काफी देर तक ट्रेन में दोनों पति-पत्नी अपने बच्चे को तलाश करते रहे, लेकिन जब कहीं भी उनका बच्चा नहीं मिला, तो उमेश ने ग्वालियर जीआरपी में इस बात की सूचना दी.
अचानक से कहां गायब हो गया था?
7 अप्रैल को ग्वालियर जीआरपी ने बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया. उमेश और उसकी पत्नी हैरान थे कि आखिर उनका 2 महीने का बच्चा अचानक से कहां गायब हो गया. पति-पत्नी इस बात को मान बैठे थे कि किसी ने उनके बच्चे का अपहरण कर लिया है और अब उनका बच्चा उन्हें कभी वापस नहीं मिल सकेगा, लेकिन उमेश की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा, जब इंदौर जीआरपी को एक दंपती ने दो महीने का बच्चा सौंपते हुए बताया कि मालवा एक्सप्रेस में उन्हें ऊपर की बर्थ पर यह बच्चा सोता हुआ मिला है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



