
ट्रेन में पत्नी के शव के साथ किया 500 km का सफर, किसी को नहीं लगने दी भनक
AajTak
UP News: लुधियाना से बिहार जा रही ट्रेन में पति अपनी पत्नी की डेड बॉडी के साथ लगभग 500 Km तक सफर करता रहा. रेलवे पुलिस को जब अन्य यात्रियों ने इसकी सूचना दी तो फौरन ट्रेन से महिला के शव को उतारा गया. बताया गया कि उसकी पत्नी की मौत ट्रेन में ही हार्ट अटैक से हो गई थी.
पंजाब के लुधियाना से बिहार जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में एक पति अपनी पत्नी की डेड बॉडी के साथ लगभग 500 किलोमीटर तक सफर करता रहा. पास की सीट पर बैठे यात्रियों ने इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी. जिसके बाद आनन-फानन में शाहजहांपुर की रेलवे और जीआरपी पुलिस ने महिला की डेड बॉडी को ट्रेन से उतारा.
लुधियाना से बिहार जा रही ट्रेन में पत्नी की मौत हो जाने के बाद भी उसके शव के साथ मृतका का पति कई किलोमीटर तक ट्रेन में ही यात्रा करता रहा. यात्रियों की सूचना पर रेलवे पुलिस ने शाहजहांपुर में महिला के शव को कब्जे में लिया है.
पुलिस ने बताया कि लुधियाना से बिहार जा रही मोरध्वज एक्सप्रेस ट्रेन में नवीन कुमार नामक शख्स अपनी पत्नी के साथ बिहार के औरंगाबाद जा रहा था. रास्ते में ट्रेन पर ही उस की पत्नी उर्मिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई. जिसके बाद उसने किसी को घटना की सूचना नहीं दी और पत्नी के शव के साथ ही लगभग 500 किलोमीटर तक ट्रेन पर यात्रा जारी रखी.
काफी समय पहले ही हो गई थी मौत ट्रेन में पास की सीट पर बैठे यात्रियों को जब पता लगा तो उन्होंने ट्रेन में डेड बॉडी होने की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी. जिसके बाद शाहजहांपुर में रेलवे पुलिस बल और जीआरपी ने चिकित्सक के साथ मिलकर महिला के शव को ट्रेन से नीचे उतार लिया.
डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत काफी समय पहले हो चुकी है. फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की जांच जारी है. मृतका के पति से भी पूछताछ की जा रही है.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










