
ट्रेन में कांवड़ियों के साथ मारपीट और लूट... आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क
AajTak
22 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है और आज सावन का पहला सोमवार भी है. ऐसे में एक तरफ जहां लोग शिवालय में जलाभिषेक कर रहे हैं. वहीं, लोहरदगा से रांची पहाड़ी मंदिर सोमवारी पर जल अर्पित कर ट्रेन से लौट रहे कांवड़ियों के साथ विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने मारपीट की.
झारखंड के लोहरदगा से रांची पहाड़ी मंदिर सोमवारी पर जल अर्पित कर ट्रेन से लौट रहे कांवड़ियों के साथ विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने मारपीट की. साथ ही कांवड़ियों लूट की. इस घटना से आक्रोशित कांवड़ियों ने लोहरदगा पहुंचने के बाद शहर के मुख्य चौराहे सुभाष चौक को जाम कर दिया. ट्रेन में ऐसी घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.
दरअसल, सभी शिव भक्त गंगाजल लेकर लोहरदगा से रांची पहाड़ी मंदिर पैदल भगवान शंकर को जल चढ़ाने गए थे. सावन के पहले सोमवार को सभी शिव भक्त भगवान शंकर को जल चढ़ाया. फिर सभी शिव भक्त रांची से लोहरदगा ट्रेन से लौट रहे थे. इस दौरान विशेष समुदाय के कुछ लोगों ने कांवड़ियों के साथ मारपीट की और उनके सामान लूट लिए.
ये भी पढ़ें- सावन शुरू होते ही ट्रेनों में बढ़ी कांवड़ियों की भीड़, GRP और RPF ने संभाला मोर्चा!
वहीं, मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि रांची के पहाड़ी मंदिर जलाभिषेक करने आ रहे कांवरियों पर रांची-लोहरदगा ट्रेन में जानलेवा हमला और पथराव किए जाने की सूचना है. असामाजिक तत्वों द्वारा 2-3 स्टेशनों पर उक्त घटना को अंजाम दिया गया है. पवित्र सावन मास में शिवभक्तों के उपर ऐसा कायराना हमला निंदनीय एवं अक्षम्य है. @policelohardaga मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें.
मामले में थाना प्रभारी ने कही ये बात

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









