
ट्रेन में ओवरचार्जिंग की शिकायत करना पड़ा महंगा, पैंट्री स्टाफ ने यात्री को आधी रात में पीटा, Video वायरल
AajTak
भारतीय रेल में चाय, पानी, खाना, कोल्ड ड्रिंक जैसी तमाम चीजें बिकती हैं, ताकि सफर के दौरान यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो. हालांकि, कई बार सामान बेचने वाले यात्रियों को मामूली रकम में भी ठग लेते हैं. ज्यादातर यात्री इसकी शिकायत नहीं करते, लेकिन सोशल मीडिया पर फैलती जागरूकता के बाद से यात्रीगण ध्यान देने लगे हैं. इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रेलवे को खराब शिकायत करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है.
भारतीय रेल में चाय, पानी, खाना, कोल्ड ड्रिंक जैसी तमाम चीजें बिकती हैं, ताकि सफर के दौरान यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो. हालांकि, कई बार सामान बेचने वाले यात्रियों को मामूली रकम में भी ठग लेते हैं.
ज्यादातर यात्री इसकी शिकायत नहीं करते, लेकिन सोशल मीडिया पर फैलती जागरूकता के बाद से यात्रीगण ध्यान देने लगे हैं. इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रेलवे को खराब शिकायत करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री थर्ड एसी में सफर कर रहा है. वह पानी की बोतल मांगता है, लेकिन उसे लोकल ब्रांड की बोतल थमा दी जाती है और उससे 15 रुपये की जगह 20 रुपये वसूल लिए जाते हैं. यात्री इस मामले की शिकायत रेलवे को देता है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इसकी जानकारी शेयर करता है.
शिकायत का नतीजा ये होता है कि पैंट्री स्टाफ के कुछ लोग आधी रात को उस यात्री के पास पहुंचकर उससे बदतमीजी करते हैं. बात इतनी बढ़ जाती है कि मारपीट तक हो जाती है. वीडियो में यात्री पूरे घटनाक्रम का ब्योरा देते हुए दिखता है. वीडियो में पैंट्री वाली के यात्री के साथ ज्यादती भी देखी जा सकती है.
देखें वायरल वीडियो

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











