
ट्रेन के गार्ड कोच में महिला से रेप, प्लेटफॉर्म से ले गया आरोपी, मुंबई बांद्रा टर्मिनस की घटना
AajTak
मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर एक 54 वर्षीय महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. यह घटना 2 फरवरी की सुबह खाली उदना एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड डिब्बे में हुई.
मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर एक 54 वर्षीय महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. यह घटना 2 फरवरी की सुबह खाली उदना एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड डिब्बे में हुई. महिला और उसके दामाद ने GRP (Government Railway Police) में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद GRP और RPF (Railway Protection Force) की जॉइंट टीम ने एक 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
कैसे दिया वारदात को अंजाम? पुलिस के अनुसार, पीड़िता और उसके दामाद 1 फरवरी की रात 10:30 बजे देहरादून एक्सप्रेस से मुंबई पहुंचे. स्टेशन पर ठहरने की जगह न होने के कारण उन्होंने बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 पर रात गुजारने की सोची. CCTV फुटेज के मुताबिक, रात 1:49 बजे आरोपी पीड़िता के पास आया और जबरदस्ती खींचकर उसे गार्ड डिब्बे में ले गया, जबकि उसका दामाद प्लेटफॉर्म पर सो रहा था. आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया.
आरोपी की हुई पहचान बांद्रा रेलवे पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 64(1), 115(2) और 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल शेख बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









