
ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट से निजात की 'गारंटी', 3 और बुलेट ट्रेनें... BJP के संकल्प पत्र में पीएम मोदी ने किया आरामदेह सफर का वादा
AajTak
साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बुलेट ट्रेन सेवाओं का विस्तार करने के अलावा देश के कोने-कोने में वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार करने का वादा किया है.
त्योहार के सीजन और गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. ऐसे में कंफर्म सीट मिलना मुश्किल होता है. हालांकि, यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखकर रेलवे विभिन्न रूट्स पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें भी चलाता है लेकिन फिर भी कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल होता है. मोदी सरकार रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने के साथ वर्ल्ड क्लास मिशन के तहत रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रही है. इस बीच लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रेल यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करने का वादा किया है और उनका प्रयास है कि टिकटों की वेटिंग लिस्ट को कम से कम किया जा सके ताकि लोगों की यात्रा सुगम बन सके.
प्रधानमंत्री मोदी ने आज, 14 अप्रैल को दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया है, जिसके तहत उन्होंने रेलवे को कई नई तरह की सौगात दी हैं. पीएम मोदी ने देश में बुलेट ट्रेन सेवाओं का विस्तार करने का वादा किया है. साथ ही ये भी कहा है कि उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत में तीन नई ट्रेनें चलाई जाएंगी.
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार देश के कोने-कोने में किया जाएगा. वहीं, देश में वंदे भारत के तीन मॉडल चलेंगे- वंदे भारत स्लीपर, वंदे भारत चेयरकार और वंदे भारत मेट्रो.
प्रधानमंत्री ने संकल्प पत्र में रेलवे को दीं ये सौगात
1. पीएम मोदी ने कहा कि देशभर में 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का विश्वस्तरीय मानकों का ध्यान रखते हुए पुनर्विकास किया जाएगा. 2. वंदे भारत, अमृत भारत और नमों भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण कार्य किया जाएगा. 3. वंदे भारत ट्रेन में स्लीपर ट्रेन का आरंभ भी किया जाएगा, जिससे यात्री आरामदायक तरीके से यात्रा कर सकें. 4. दिल्ली और मेरठ के बीच आरआरटीएस के पहले चरण का शुभारंभ हो चुका है और अब इन सेवाओं का विस्तार किया जाएगा. इसके अलावा अन्य शहरों में भी कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की ट्रेनों का विस्तार किया जाएगा. 5. अभी तक 10 सालों में 20 से भी ज्यादा शहरों में मेट्रो शुरू हो चुकी है. अब अन्य शहरों में भी मेट्रो नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा. 6. देश में पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जिसके तहत उत्तर, दक्षिण और पूर्व में नए कॉरिडोर के लिए फिजिबिलिटी की स्टडी की जाएगी. 7. यात्रियों को ट्रेन संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए सुपर ऐप लॉन्च की जाएगी. 8. भारत की समुद्र विरासत के अनुभव के लिए भारत गौरव रेल सेवा की शुरुआत हो चुकी है. अब इसका विस्तार देश के प्रमुख आस्था और सांस्कृतिक केंद्रों में किया जाएगा. 9. यात्री और मालवाहक परिवहन की क्षमता बढ़ाने के लिए रेलवे नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा. पिछले 10 सालों में करीब 31,000 किमी रेलवे पटरियों का निर्माण किया जा चुका है. वहीं अगले कुछ सालों में हर साल 5000 किमी नई पटरियों का निर्माण किया जाएगा. 10. अधिक पटरियों, ट्रेनों और बेहतर कार्यप्रणाली से यात्रा सुगम बनेगी और टिकटों की वेटिंग लिस्ट को कम से कम करने का प्रयास किया जाएगा. 11. केंद्र सरकार ने स्वदेशी स्वचलित रेल सुरक्षा प्रणाली (ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम) कवच विकसित किया है, जिसका उपयोग तेजी से बढ़ रहा है. वहीं, अगले कुछ सालों में मिशन मोड में कवच सिस्टम का विस्तार किया जाएगा.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



