
ट्रेनिंग के लिए भारत नहीं आएंगे बांग्लादेशी जज... रिश्तों में तल्खी के बीच यूनुस सरकार का फैसला
AajTak
डेली स्टार अखबार ने बताया कि बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में यह रद्दीकरण किया गया है. रद्दीकरण आदेश राज्य द्वारा संचालित बांग्लादेश संगबाद संस्था द्वारा रिपोर्ट किए जाने के एक दिन बाद आया है जिसमें कहा गया था कि निचली न्यायपालिका के 50 न्यायाधीश 10 फरवरी से मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी और राज्य न्यायिक अकादमी में एक दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम में भाग लेंगे.
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने रविवार को भारत में 50 जजों और न्यायिक अधिकारियों के लिए नियोजित ट्रेनिंग कार्यक्रम को रद्द कर दिया. यूनुस सरकार के कानून मंत्रालय के प्रवक्ता ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा, "अधिसूचना रद्द कर दी गई है."
हालांकि, डेली स्टार अखबार ने बताया कि बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में यह रद्दीकरण किया गया है. रद्दीकरण आदेश राज्य द्वारा संचालित बांग्लादेश संगबाद संस्था द्वारा रिपोर्ट किए जाने के एक दिन बाद आया है जिसमें कहा गया था कि निचली न्यायपालिका के 50 न्यायाधीश 10 फरवरी से मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी और राज्य न्यायिक अकादमी में एक दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम में भाग लेंगे.
कार्यक्रम के तहत चुने गए ट्रेनी जज जिला और सत्र जज या इसके समकक्ष अधिकारी, अतिरिक्त जिला और सत्र जज, संयुक्त जिला जज, वरिष्ठ सहायक जज और सहायक जज थे. भारत सरकार को ट्रेनिंग कार्यक्रमों का सारा खर्च वहन करना था.
बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच तब से तनावपूर्ण संबंध रहे हैं, जब अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना पिछले साल 5 अगस्त को छात्रों के नेतृत्व में हुए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद नई दिल्ली आ गईं. छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने हसीना की अवामी लीग की 16 साल की सरकार को उखाड़ फेंका था.
8 अगस्त को मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद हिंदू समुदाय के सदस्यों और उनके पूजा स्थलों पर कई हमले हुए हैं. भारत ने पहले ही ढाका के साथ चिंता जताई है, खासकर तब जब पिछले महीने एक हिंदू भिक्षु को राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया और जमानत देने से इनकार करने के बाद जेल में डाल दिया गया.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









