
ट्रेनिंग के दौरान वायुसेना का मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान क्रैश, ग्रुप कैप्टन की मौत
AajTak
भारतीय वायुसेना का एक मिग -21 बाइसन विमान आज सुबह क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि मध्य भारत के एक एयरबेस पर लड़ाकू विमान प्रशिक्षण के लिए रवाना होते समय दुर्घटना का शिकार हो गया.
भारतीय वायुसेना का एक मिग -21 बाइसन विमान आज सुबह क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि मध्य भारत के एक एयरबेस पर लड़ाकू विमान प्रशिक्षण के लिए रवाना होते समय दुर्घटना का शिकार हो गया. इस दुर्घटना में आईएएफ ने ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता को खो दिया. वायुसेना ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











