
ट्रेडमिल पर दौड़ रहा था मशहूर बॉडीबिल्डर, तभी आया हार्ट अटैक, हुई मौत
AajTak
सेड्रिक मैकमिलन (Cedric McMillan) एक प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर होने के साथ-साथ यूएस आर्मी के इंस्ट्रक्टर (US Army Instructor) भी थे. उन्होंने 2017 में अर्नोल्ड क्लासिक बॉडीबिल्डिंग टाइटल (Arnold Classic Bodybuilding Title) को जीतकर दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थीं.
मशहूर बॉडीबिल्डर सेड्रिक मैकमिलन (Cedric McMillan) का 44 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेडमिल पर रनिंग करते वक्त हुए उन्हें हार्ट अटैक आया था. मैकमिलन हृदय संबंधी और लॉन्ग कोविड (Long Covid) की परेशानियों से भी जूझ रहे थे. बॉडीबिल्डर के निधन की खबर उनके एक स्पॉन्सर ने दी. बता दें कि अमेरिका में रहने वाले सेड्रिक मैकमिलन एक प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर होने के साथ-साथ यूएस आर्मी के इंस्ट्रक्टर (US Army Instructor) भी थे. उन्होंने 2017 में अर्नोल्ड क्लासिक बॉडीबिल्डिंग टाइटल (Arnold Classic Bodybuilding Title) को जीतकर दुनियाभर में सुर्खियां बटोरी थीं.
ट्रेडमिल पर आया था हार्ट अटैक
Generation Iron की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉडीबिल्डर मैकमिलन को ट्रेडमिल पर रनिंग करते वक्त हुए हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद उनका निधन हो गया. बताया गया की मैकमिलन लंबे समय तक COVID-19 से पीड़ित थे. 2020 में रिकवर होने के बाद भी लॉन्ग कोविड से जुड़ी परेशानी झेल रहे थे. इसके अलावा उन्हें हृदय संबंधी समस्या भी थी. वो एक-दो बार अस्पताल में भर्ती भी हुए थे.
28 फरवरी को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में मैकमिलन ने अपने शरीर से जुड़ी कुछ दिक्कतों के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था, 'मैं किसी कारण से खाना अंदर नहीं रख सकता. जब भी कुछ खाता-पीता हूं हिचकी आनी शुरू हो जाती है. पेट के अंदर कुछ भी नहीं रुक पाता.'
मैकमिलन को स्पॉन्सर करने वाली एक कंपनी (Black Skull USA) ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर उनके निधन की पुष्टि की. कंपनी ने लिखा कि हमें आपको सूचित करते हुए खेद है कि हमारे मित्र और भाई सेड्रिक मैकमिलन का आज निधन हो गया. एक एथलीट, दोस्त और पिता के रूप में सेड्रिक बहुत याद आएंगे.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










