
'ट्रूडो के चेहरे पर तनाव है क्या, कनाडा में चुनाव है क्या...', अभिषेक मनु सिंघवी ने कनाडाई PM पर कसा तंज
AajTak
पिछले दिनों भारत ने कनाडा के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है और उन्हें शनिवार 19 अक्टूबर को रात 12 बजे से पहले भारत छोड़ने के लिए कहा गया है. भारत ने ये फैसला खालीस्तानी आतंकी निज्जर हत्याकांड की जांच में कनाडा के द्वारा भारतीय हाई कमिश्नर और डिप्लोमेट्स को पर्सन ऑफ इंटरेस्ट के रूप में जोड़ने के बाद लिया है.
पिछले कुछ दिनों से भारत और कनाडा के बीच तनातनी की खबरें आ रही हैं. अब इस मसले पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कनाडा पर कटाक्ष करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया है. हाल ही में भारत ने कनाडा के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है और उन्हें शनिवार 19 अक्टूबर को रात 12 बजे से पहले भारत छोड़ने के लिए कहा गया है. भारत ने ये फैसला खालीस्तानी आतंकी निज्जर हत्याकांड की जांच में कनाडा के द्वारा भारतीय हाई कमिश्नर और डिप्लोमेट्स को पर्सन ऑफ इंटरेस्ट के रूप में जोड़ने के बाद लिया है.
अभिषेक मनु सिंघवी ने क्या कहा?
कनाडा और भारत के बीच चल रही उठापटक के बीच अभिषेक मनु सिंघवी ने कुछ पोएटिक लाइनें पोस्ट करते हुए करते हुए जस्टिन ट्रूडो पर कटाक्ष किया है. उन्होंने मशहूर शायर राहत इंदौरी की शायरी की कॉपी करते हुए कुछ लाइनें लिखीं.
अभिषेक मनु सिंघवी ने अपनी पोस्ट में लिखा...
ट्रुडो के चेहरे पर बहुत तनाव है क्या? कुछ पता करो कनाडा में चुनाव है क्या? खौफ़ बिखरा है कनाडाई चमचों में, खालिस्तानी सम्त का दबाव है क्या?
ये रही असली पंक्तियां...

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.










