
ट्रिपल लोडिंग पर ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान, एक घंटे बाद तीनों का मिला शव
AajTak
राजस्थान के बाड़मेर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे. एक बाइक पर सवारी कर रहे जिस तीन लोगों का ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा था उन लोगों की ठीक एक घंटे बाद ही मौत हो गई. दरअसल रविवार की शाम को बाड़मेर जिला मुख्यालय क्षेत्र में यातायात पुलिस ने एक बाइक पर तीन लोगों के बैठे होने की वजह से उनका चालान काट दिया और 1 घंटे बाद ही तीनों की सड़क हादसे में मौत हो गई. जिस लापरवाही के लिए चालान काटा गया था उसी लापरवाही ने उन तीनों की जान ले ली. (सांकेतिक तस्वीर)
बाड़मेर जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर जब बाइक सवार मोटाराम, हनुमान, और जबराराम अपने गांव लौट रहे थे उसी समय बाइक का एक्सीडेंट हो गया जिसमें तीनों की मौत हो गई. हादसे के दौरान बाइक चलाने वाले मोटाराम हेलमेट भी पहने हुए भी थे लेकिन फिर भी उनकी मौत हो गई.
ये सभी लोग रात के करीब आठ बजे बाइक से अपने गांव लौट रहे थे. जब पुलिस हादसे वाली जगह पहुंची तो बाइक को सड़क पर गिरा हुआ पाया और लोगों ने तब तक उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया था. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उन्हें किसी ट्रक या अन्य गाड़ी ने कुचल दिया या फिर बाइक स्लिप करने की वजह से तीनों की जान चली गई. अस्पताल में तीनों बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया गया. (सांकेतिक तस्वीर)
More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












