
ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ Realme का बजट स्मार्टफोन आज होगा भारत में लॉन्च
AajTak
Realme C31 कंपनी का बजट स्मार्टफोन है. इसे कुछ समय पहले इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था. अब आज इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा. इसे बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध करवाया जाएगा.
Realme C31 कंपनी का बजट स्मार्टफोन है. इसे कंपनी ने कुछ समय पहले इंडोनेशिया में लॉन्च किया था. अब इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा. Realme C31 को आज यानी 31 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. ये स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है.
Realme ने अपनी वेबसाइट पर फोन्स के डिटेल्स में बताया है. ये कहा जा रहा है कि इसे डायनेमिक टैक्सचर डिजाइन के साथ आएगा. इसके पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा. Realme ने ये भी कहा है कि इसका डिस्प्ले गेमिंग या स्क्रॉलिंग के समय स्मूद एक्सपीरियंस देगा.
Realme C31 को आज दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा. इसे ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए बेचा जाएगा. कंपनी ने इसके लिए Flipkart पर एक डेडिकेटड माइक्रो पेज भी तैयार किया है. इसकी उपलब्धता के बारे में लॉन्च के बाद ही साफ हो पाएगा.
ये भी पढ़ें:- Realme ने लॉन्च की सस्ती Washing Machine, बैक्टीरिया से बचाएगी, जानिए कितनी है कीमत
Realme C31 के स्पेसिफिकेशन्स
Realme C31 को पहले ही इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है. इस वजह से इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पहले से जानकारी है. Realme C31 इंडोनेशिया वाले वैरिएंट में 6.5-इंच की LCD स्क्रीन HD+ रेज्योलूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












