
ट्रक-बस के बीच हुई टक्कर में 16 लोगों की मौत, तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा
AajTak
तेलंगाना के रंगारेड्डी में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत और 10 घायल हो गए. चेवेल्ला मंडल के खानपुर गेट के पास एक ट्रक ने गलत दिशा से आकर TGRTC बस को टक्कर मारी.
तेलंगाना के रंगारेड्डी से भीषण रोड एक्सिडेंट की खबर सामने आ रही है. साइबराबाद आयुक्तालय की सीमाओं के अंदर रंगारेड्डी में आज यानी सोमवार एक भयानक सड़क हादसा हुआ है. इस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं.
यह टक्कर चेवेल्ला मंडल के खानपुर गेट के पास हुई. एक तेज रफ्तार ट्रक गलत साइड से आकर TGRTC की यात्री बस से आमने-सामने टकरा गया.
हादसा इतना भयानक था कि कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने इस त्रासदी पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत उपाय करने और घायलों को उच्च गुणवत्ता का इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
मौके पर पहुंची इमरजेंसी टीम...
हादसे के बाद, आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम तुरंत हादसे वाली जगह पर पहुंची है. घायलों को पास के अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है. अधिकारियों ने हादसे के पीछे की वजहों की जांच का आदेश दिया है. अधिकारी यह आकलन कर रहे हैं कि लापरवाही या तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











