
ट्रंप सरकार ने रातोरात बदल दिए नियम, प्रवासी कामगारों को लगा झटका
AajTak
अमेरिकी सरकार के नए नियमों के मुताबिक जो प्रवासी कामगार अपना ईएडी 30 अक्टूबर 2025 या उसके बाद रिन्यू कराने के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें अब ऑटोमैटिक एक्सटेंशन नहीं मिलेगा.
अमेरिका की ट्रंप सरकार ने प्रवासी कामगारों को लेकर नियम रातोरात बदल दिए हैं. इससे अमेरिका में रह रहे और काम कर रहे प्रवासी कामगारों पर सीधा-सीधा असर पड़ेगा.
अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने एक आदेश जारी किया. इस आदेश के तहत अब ऐसे प्रवासियों को ऑटोमैटिक रूप से काम करने की अनुमति नहीं मिलेगी. यानी विदेशी कामगारों का रोजगार कार्ड का ऑटोमैटिक एक्सटेंशन नहीं होगा.
इससे सबसे अधिक दिक्कत H-1B वीजाधारक पति-पत्नी, अमेरिका में पढ़ाई के बाद काम करने वाले छात्र और शरण मांगने वालों को होगी. नए नियम के तहत अब हर बार नया कार्ड बनवाने से पहले सुरक्षा जांच होगी.
भारतीयों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?
कहा जा रहा है कि इसका सबसे ज्यादा असर भारतीयों पर पड़ेगा क्योंकि 71 फीसदी H-1B वीजाधारक भारतीय हैं. अमेरिका में सबसे ज्यादा विदेशी छात्र भी भारत से ताल्लुक रखते हैं.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









