
ट्रंप ने सऊदी अरब को दिया ऐसा ऑफर, मची खलबली
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अपने दूसरे कार्यकाल में वह पहली यात्रा सऊदी अरब की कर सकते हैं लेकिन इसके बदले उनकी एक शर्त है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर सऊदी अरब 450 से 500 अरब डॉलर के अमेरिकी प्रोडक्ट्स खरीदता है तो वह अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा वहां की कर सकते हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब को लेकर बड़ा बयान दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अपने दूसरे कार्यकाल में वह पहली यात्रा सऊदी अरब की कर सकते हैं लेकिन इसके बदले उनकी एक शर्त है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर सऊदी अरब 450 से 500 अरब डॉलर के अमेरिकी प्रोडक्ट्स खरीदता है तो वह अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा वहां की कर सकते हैं. ट्रंप ने कहा कि, साल 2017 में जब उन्होंने सऊदी की आधिकारिक यात्रा की थी, उस समय भी सऊदी अरब ने बड़े पैमाने पर अमेरिकी सामान खरीदा था.
सोमवार को शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप ने दूसरे कार्यकाल की पहली आधिकारिक यात्रा को लेकर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही. ट्रंप ने कहा कि, ''यूं तो अमेरिका के राष्ट्रपति की पहली आधिकारिक यात्रा हमेशा ब्रिटेन की होती है, लेकिन मेरी पिछली सरकार में पहली यात्रा सऊदी अरब की थी, क्योंकि वह 450 अरब डॉलर के हमारे प्रोडक्ट्स को खरीदने के लिए मान गए थे. ''
'हमारा सामान खरीद लो, मैं सऊदी अरब की यात्रा पर आ जाऊंगा'
ट्रंप ने आगे कहा कि, ''मैंने उनसे कहा कि अगर आप ऐसा चाहते हैं तो भारी तादाद में अमेरिकी प्रोडक्ट्स खरीदने होंगे, वह मान गए और उन्होंने 450 अरब डॉलर के अमेरिकी प्रोडक्ट्स खरीद लिए. हालांकि, अब मैं नहीं जानता कि सऊदी अरब एक बार फिर इतना सामान खरीदने चाहेगा या नहीं. लेकिन मुझे लगता है कि मेरी पहली यात्रा वहां की हो सकती है.''
बता दें कि साल 2017 में जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका की सत्ता पर काबिज हुए तो वह अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे थे. उनके इस फैसले ने अमेरिकी राष्ट्रपतियों से जुड़ी एक परंपरा को बदल दिया था. उस समय पहली बार ऐसा हुआ था, जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति अपने कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा पर किसी खाड़ी देश गया हो.
साल 2017 में सऊदी अरब के साथ अमेरिका ने की थी बड़ी आर्म्स डील

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







