
ट्रंप ने दिवाली पीएम मोदी को किया कॉल, साथ ही कर दिया भारत को लेकरं ये नया दावा
AajTak
दिवाली के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर हुई बातचीत को लेकर भारत में सियासत गरमा गई है. ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने पीएम मोदी से पाकिस्तान के साथ युद्ध न करने और रूस से तेल खरीद कम करने को कहा, जिसका जिक्र पीएम मोदी के सोशल मीडिया पोस्ट में नहीं है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए पूछा, 'जहां प्रधानमंत्री छुपाते हैं, वहीं राष्ट्रपति ट्रंप उसका खुलासा करते हैं.'

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











