
ट्रंप ने अब कनाडा पर फोड़ा टैरिफ बम... लगाया 35% टैक्स, फेंटानिल और व्यापार घाटे को बताया वजह
AajTak
ट्रंप ने अपने आधिकारिक पत्र में साफ तौर पर कहा कि कनाडा अमेरिका में फेंटानिल जैसे खतरनाक ड्रग्स की सप्लाई रोकने में नाकाम रहा है. उन्होंने इसे अमेरिकी समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि अमेरिका अपनी सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता दे.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए कनाडा से आने वाले उत्पादों पर 35% का भारी टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने की घोषणा की है. यह शुल्क 1 अगस्त 2025 से लागू होगा और अमेरिका में दाखिल होने वाले सभी कनाडाई उत्पादों पर लागू रहेगा. ट्रंप ने इस फैसले को कनाडा की जवाबी कार्रवाई और अनुचित व्यापार व्यवहार का जवाब बताया है.
ट्रंप ने अपने आधिकारिक पत्र में साफ तौर पर कहा कि कनाडा अमेरिका में फेंटानिल जैसे खतरनाक ड्रग्स की सप्लाई रोकने में नाकाम रहा है. उन्होंने इसे अमेरिकी समाज के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि अमेरिका अपनी सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता दे.
ट्रंप ने एक पत्र में लिखा, 'जैसा कि आप जानते हैं, अमेरिका ने पहले भी टैरिफ लगाए थे ताकि देश में फैलते फेंटानिल संकट को नियंत्रित किया जा सके. यह संकट आंशिक रूप से कनाडा की असफलता के कारण और भी बढ़ा.'
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई कनाडाई कंपनी इस शुल्क से बचने के लिए किसी तीसरे देश के जरिए उत्पाद भेजती है (transshipment), तो उस पर भी यह टैरिफ लागू किया जाएगा.
'अगर कनाडा ने जवाबी कार्रवाई की तो बढ़ेगा शुल्क'

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









