
ट्रंप टैरिफ की काट निकालने की कोशिश में चीन, शुरू हुई CPC की अहम बैठक, इन मुद्दों पर भी फोकस
AajTak
चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक शुरू की, जिसमें अमेरिका के साथ व्यापार तनाव के कारण आर्थिक मंदी और सैन्य अधिकारियों में बदलाव के बीच एक नई पंचवर्षीय योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा.
चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने सोमवार (20 अक्तूबर) को एक महत्वपूर्ण बैठक की शुरुआत कर दी है, जिसमें अमेरिका के साथ व्यापारिक तनाव के कारण आर्थिक मंदी और सैन्य कामकाज की चिंताओं के बीच एक नई पंचवर्षीय योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा. ये बैठक तीन दिन तक चलेगी. इस बैठक को खास माना जा रहा है क्योंकि चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा हुआ है, जो खासकर व्यापार और रणनीतिक मामलों से जुड़ा है.
नई सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, चीन की अर्थव्यवस्था में इस साल सबसे धीमी वृद्धि दर्ज की गई है, जो सिर्फ 4.8% है. पिछली तिमाही में यह 5.2% थी. इस गिरावट की एक बड़ी वजह अमेरिका द्वारा लगाए गए भारी टैरिफ माने जा रहे हैं, जिससे चीन का अमेरिका को निर्यात प्रभावित हुआ है. इसका असर रोजगार पर भी पड़ रहा है. खासकर युवाओं में बेरोजगारी 20% तक पहुंच गई है.
इस बैठक में 15वीं पंचवर्षीय योजना को लेकर चर्चा हो रही है. इसका मकसद आर्थिक मंदी से निपटना, नए रोजगार बनाना और घरेलू खपत बढ़ाना है. चीन इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य उद्योगों में अतिरिक्त उत्पादन की समस्या का भी हल खोजने की कोशिश करेगा.
बैठक से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. उन्होंने सेना के दो टॉप जनरल — He Weidong और Miao Hua समेत सात अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है. इन पर भ्रष्टाचार और अनुशासन तोड़ने के आरोप हैं. अब उनकी जगह नए सैन्य अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी.
तीन दिन चलने वाली इस बैठक में अमेरिका के साथ बढ़ती प्रतिस्पर्धा, खासकर ट्रंप की नीतियों पर भी चर्चा की जा रही है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में शी जिनपिंग और ट्रंप आमने-सामने मिलेंगे, जिससे दोनों देशों के बीच नए व्यापार समझौते की दिशा तय हो सकती है.
हाल ही में SCO शिखर सम्मेलन 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी हिस्सा लिया था. इस दौरान मोदी और शी जिनपिंग के बीच लंबी बातचीत हुई. यह बातचीत दोनों देशों के बीच रिश्तों को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश का हिस्सा मानी जा रही है. चीन भी अपनी अर्थव्यवस्था को संभालने, सेना में सख्ती लाने और अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव से निपटने की तैयारी में है. यह बैठक आने वाले समय में चीन की नीतियों को दिशा देगी.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.









