
ट्रंप के 'टैरिफ अटैक' से संभल नहीं रहा अमेरिकी शेयर बाजार, खुलते ही हुआ धड़ाम, 5% तक की गिरावट
AajTak
सोमवार को वॉल स्ट्रीट में शुरुआती घंटी पर तेज गिरावट देखी गई, जिसमें प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई. निवेशकों की चिंता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ नीतियों के संभावित आर्थिक प्रभाव पर बढ़ गई है.
अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को खुलते ही धड़ाम हो गए और करीब 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. वॉल स्ट्रीट ने कारोबार की शुरुआत भीषण गिरावट के साथ की और सभी प्रमुख शेयर सूचकांक धड़ाम से नीचे आ गए. निवेशकों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों को लेकर गहरी चिंता देखी गई, जो अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव डाल सकती हैं. इस बढ़ती अनिश्चितता के माहौल में कई ट्रेडर्स ने शेयरों से दूरी बनाते हुए सरकारी बॉन्ड्स को एक सुरक्षित विकल्प के रूप में चुना.
डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1,212.98 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई, जो 3.17% की गिरावट को दर्शाती है और इसका स्तर 37,101.88 पर आ गया. वहीं, एसएंडपी 500 सूचकांक 181.37 अंक या 3.57% की गिरावट के साथ 4,892.71 पर पहुंच गया. तकनीकी शेयरों पर आधारित नैस्डैक कंपोजिट भी इस दबाव से अछूता नहीं रहा और इसमें 623.23 अंकों यानी 4.00% की गिरावट देखी गई, जिससे यह 14,964.56 पर आ गया.
यह भी पढ़ें: 'अमेरिका में कोई महंगाई नहीं', शेयर बाजार धड़ाम, मंदी की कगार पर देश और ट्रंप कह रहे- टैरिफ एक खूबसूरत चीज...
मंदी की तरफ अमेरिका?
यह गिरावट दर्शाती है कि बाजार में विश्वास की कमी आई है और निवेशक अमेरिका की व्यापारिक नीतियों को लेकर आशंकित हैं. ट्रंप की टैरिफ नीतियां वैश्विक व्यापार संबंधों को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे अमेरिकी कंपनियों पर दबाव बढ़ने की संभावना है. निवेशकों का रुझान अब उन परिसंपत्तियों की ओर बढ़ रहा है जो अस्थिर समय में अधिक सुरक्षित मानी जाती हैं, जैसे कि सरकारी बॉन्ड्स.
डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में भी गिरावट दर्ज की गई है और अब यह अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से 17% से अधिक नीचे है. वहीं, नैस्डैक पहले से ही मंदी के दायरे में आ चुका है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ के चलते मंदी की आशंका और बढ़ गई है, जिससे वैश्विक बाजारों में घबराहट है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










