
ट्रंप के गाजा प्लान को मिला पीएम मोदी का साथ, बोले- ये वेस्ट एशिया में शांति का रास्ता तय करेगा
AajTak
व्हाइट हाउस ने सोमवार को 20 सूत्री दस्तावेज जारी किया, जिसमें तत्काल सीजफायर, गाजा से इजरायल की वापसी और हमास का निरस्त्रीकरण जैसी मांगें की गई हैं. ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है कि हम शांति के लिए एक समझौता करेंगे और अगर हमास इस समझौते को नामंजूर करता है, तो इस डील से सिर्फ वे ही बच जाएंगे.
मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में युद्ध को खत्म करने के लिए एक नया प्लान तैयार किया है, जिस पर इजरायली पीएम बेंजामिन नेतान्याहू भी सहमत हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप की इस प्लान की सराहना की है. उन्होंने कहा कि यह प्लान फिलिस्तीनी और इज़रायली लोगों के साथ-साथ व्यापक वेस्ट एशियाई इलाके के लिए लंबे और स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास का रास्ता खोलने वाला है.
ट्रंप के प्लान का किया स्वागत
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से गाजा संघर्ष को खत्म करने के लिए एक व्यापक प्लान के ऐलान का स्वागत करते हैं. यह प्लान फिलिस्तीनी और इज़रायली लोगों के साथ-साथ व्यापक पश्चिम एशियाई क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक और स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास का एक मार्ग प्रदान करता है. हमें आशा है कि सभी संबंधित पक्ष राष्ट्रपति ट्रंप की पहल के पीछे एकजुट होंगे और संघर्ष को खत्म करने के साथ-साथ शांति सुनिश्चित करने के इस प्रयास का समर्थन करेंगे.
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने बदल दिया गाजा का नक्शा... इजरायल बॉर्डर पर बनेगा बफर जोन, नए मैप में ब्लू-येलो-रेड लाइन को समझें
व्हाइट हाउस ने सोमवार को 20 सूत्री दस्तावेज जारी किया, जिसमें तत्काल युद्ध विराम, हमास की ओर से बंधक बनाए गए लोगों की इजरायल की तरफ से बंधक बनाए गए फिलिस्तीनी कैदियों के साथ अदला-बदली, गाजा से इजरायल की चरणबद्ध वापसी, हमास का निरस्त्रीकरण और एक अंतरराष्ट्रीय निकाय के नेतृत्व में एक संक्रमणकालीन सरकार की मांग की गई है.
हमास को ट्रंप की चेतावनी

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






