
ट्रंप के एडवाइजरी बोर्ड में लश्कर का पूर्व आतंकी, देखें US Top-10
AajTak
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सरकारी आवास व्हाइट हाउस ने एक एडवाइजरी बोर्ड का गठन किया है. इस बोर्ड में लश्कर के पूर्व आतंकी और कट्टरपंथी को शामिल किया गया है. ट्रंप की करीब सहयोगी रह चुकी लॉरा लूमेर ने इन नियुक्तियों को 'पागलपन' बताया है. देखें यूएस टॉप-10.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











