
ट्रंप की 'लास्ट वार्निंग' के बाद हमास का हौसला टूटा, कहा- बातचीत की टेबल पर आने को तैयार!
AajTak
2025 में सत्ता में आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बंधकों की रिहाई और युद्धविराम के लिए गुप्त बातचीत, कतर जैसे देशों के साथ मध्यस्थता, और सार्वजनिक चेतावनियां दी है. लेकिन हमास-इजरायल युद्ध मामूली सीजफायर से आगे शांति की ओर कदम नहीं बढ़ा सका. अब ट्रंप ने आखिरी वार्निंग देकर एक और दांव चला है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आतंकी संगठन हमास को 'लास्ट वार्निंग' का तत्काल असर दिखा है. ट्रंप ने हमास को चेतावनी देते हुए कहा था कि उन्हें तत्काल बातचीत शुरू करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी लोग चाहते हैं कि 'बंधक' घर लौट जाएं. ट्रंप ने हमास को आखिरी चेतावनी देते हुए कहा था कि ये उनकी आखिरी चेतावनी है. इसके बाद हमास ने कहा है कि वे बातचीत की टेबल पर तत्काल बैठने को तैयार हैं.
इजरायल-हमास जंग 7 अक्टूबर 2023 से शुरू हुई है. लगभग दो साल पूरे होने आए इस जंग से अभूतपूर्व तबाहियां हुई हैं. इस जंग में अब तक 60 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस जंग को बंद करवाने के लिए कई कोशिशों की थी. लेकिन उन्हें कुछ खास कामयाबी नहीं मिल पाई थी. इसके बाद ट्रंप ने अपनी कथित आखिरी वार्निंग दी.
इसके बाद फिर कोई चेतावनी नहीं होगी
ट्रंप ने कहा, "सभी लोग चाहते हैं कि बंधक वापस घर लौटें, सभी चाहते हैं कि ये जंग खत्म हो, इजरायलियों ने मेरी शर्तें मान ली है, अब समय आ गया है कि हमास भी इसे मान ले. मैंने हमास को आगाह किया है कि कि इस ऑफर को न मानने के क्या परिणाम हो सकते हैं, ये मेरी अंतिम चेतावनी है, इसके फिर कोई चेतावनी नहीं होगी."
बातचीत की मेज पर बैठने को तैयार

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










