
'ट्रंप की टैरिफ ब्लैकमेलिंग, आखिर तक लड़ेंगे', 104% Tariff के बाद चीन का ऐलान
AajTak
यूरोपियन कमीशनआयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बातचीत के दौरान, चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने कहा कि उनका देश किसी भी नकारात्मक बाहरी झटके को संतुलित करने में पूरी तरह से सक्षम है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा लागू किए गए 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ के बावजूद, चीन का आर्थिक विकास निरंतर जारी रहेगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन से आयातित सभी वस्तुओं पर 104 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद चीन और अमेरिका एक व्यापक ट्रेड वॉर की ओर बढ़ गए हैं. चीन ने अमेरिका की इस आक्रामकता के खिलाफ अंत तक लड़ने की कसम खाई है. शुरू में ट्रंप ने चीनी वस्तुओं पर 34 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया, जिसके जवाब में बीजिंग ने भी अमेरिकी उत्पादों पर 34 प्रतिशत का जवाबी टैरिफ लगा दिया. इससे चिढ़कर डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर और 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया. इस तरह अमेरिका द्वारा चीनी आयात पर अब 104 प्रतिशत टैरिफ चार्ज किया जा रहा है.
चीन ने अमेरिका के इस कदम को ब्लैकमेलिंग बताया और इसकी कड़ी निंदा की. बीजिंग ने कहा कि ट्रंप प्रशासन द्वारा शुरू किए गए इस ट्रेड वॉर के खिलाफ वह अंत तक लड़ेगा. यूरोपियन कमीशनआयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बातचीत के दौरान, चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने कहा कि उनका देश किसी भी नकारात्मक बाहरी झटके को संतुलित करने में पूरी तरह से सक्षम है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा लागू किए गए 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ के बावजूद, चीन का आर्थिक विकास निरंतर जारी रहेगा.
यह भी पढ़ें: Boys Will Be Boys... ट्रंप के टैरिफ पर मस्क और नैवारो में ठनी, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने दिया मजेदार जवाब
चीन अनिश्चितताओं के लिए पूरी तरह तैयार
राष्ट्रपति शी जिनपिंग के 'नंबर 2' प्रधानमंत्री ली कियांग ने कहा कि इस वर्ष चीन की आर्थिक नीतियों ने विभिन्न अनिश्चितताओं को पूरी तरह से ध्यान में रखा है. उन्होंने अमेरिका के सभी व्यापारिक साझेदारों पर ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ को एकतरफावाद, संरक्षणवाद और आर्थिक दबाव का एक विशिष्ट उदाहरण बताया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी टैरिफ पर चीन की दृढ़ प्रतिक्रिया न केवल अपने हितों की रक्षा के लिए है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों की रक्षा के लिए भी है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ली कियांग ने वॉन डेर लेयेन से कहा, 'संरक्षणवाद कहीं नहीं ले जाता- खुलापन और सहयोग ही सभी के लिए सही रास्ता है.'
यह भी पढ़ें: RBI ने दिया Repo Rate कट का तोहफा, घटेगी आपकी कार और घर की EMI, टैरिफ टेंशन के बीच बड़ा फैसला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











