
ट्रंप का होटल, मस्क का साइबर ट्रक, धुंआ और धमाका... लास वेगस अटैक के टेरर एंगल के मिले पुख्ता सबूत!
AajTak
लास वेगस में ट्रंप इंटरनेशनल होटल के ठीक बाहर टेस्ला के एक साइबरट्रक में हुए ब्लास्ट में ड्राइवर की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए. एफबीआई इसकी संभावित आतंकी घटना मानकर जांच कर रही है.
नए साल का आगाज अमेरिका के लिए दर्द और पीड़ा लेकर आया. न्यू ऑर्लिन्स में एक सिरफिरे ने तेज रफ्तार ट्रक से कई लोगों की जान ले ली. कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. हमले की इस पीड़ा से लोग अभी तक संभले भी नहीं थे कि लास वेगस में ट्रंप होटल के ठीक सामने एक साइबरट्रक में ब्लास्ट हो गया.
लास वेगस में ट्रंप इंटरनेशनल होटल के ठीक बाहर टेस्ला के एक साइबरट्रक में हुए ब्लास्ट में ड्राइवर की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए. एफबीआई इसकी जांच कर रही है.
इस घटना के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि देखते ही देखते वाहन में ब्लास्ट हो जाता है और वह जलकर खाक हो जाती है.
घटना से ट्रंप और मस्क कनेक्शन का संयोग!
न्यू ऑर्लिन्स में तेज रफ्तार पिकअप ट्रक से लोगों को रौंदने के कुछ घंटे बाद यह घटना हुई. जिस साइबर ट्रक में ब्लास्ट हुआ. वह ट्रंप होटल के बाहर खड़ा था और साइबर ट्रक एलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला का था.
लास वेगस मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट के शेरिफ केविन मैक्माहिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यकीनन, साइबर ट्रक और ट्रंप का होटल... बहुत सारे सवाल हैं जो हमारे जेहन में भी हैं और जिनके जवाब हमें चाहिए.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.









