
ट्रंप का पुतिन को 48 घंटे का अल्टीमेटम, यूक्रेन को नई मदद का किया ऐलान, देखें
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूस के राष्ट्रपति को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से बड़े ऐलान की बात कही गई है, जिसमें यूक्रेन को नई मदद शामिल हो सकती है. अमेरिका के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव भी सोमवार को पहुँचेंगे. आसियान में भी बातचीत हुई है. रूस ने साफ कर दिया है कि नाटो के सैनिकों या हवाई उपस्थिति को स्वीकार नहीं किया जाएगा. रूस और यूक्रेन के बीच 1035 दिनों से लड़ाई जारी है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











